अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः ग़ज़्ज़ा जंग में इस्राईली सेना के नवीनतम हथियारों से लैस होने के बावजूद हार की वजह से रक्षामंत्री ने वायुसेना के प्रमुख को उनके पद से हटा दिया है।
फ़िलिस्तीनी सूचना केन्द्र के हवाले से खबर दी है कि ग़ज़्ज़ा जंग में इस्राईली सरकार हार से दोचार होने के बाद इस्राईल के रक्षामंत्री मोशे यालोन ने वायुसेना के प्रमुख तबलौंसकी को बर्ख़ास्त करके उसैकाम नूरकीन को उनके स्थान पर सेनाध्यक्ष बना दिया। इस्राईली हलकों के अनुसार इस्राईल के हवाई सेना प्रमुख को उनके पद से हटाया जाना, ग़ज़्ज़ा जंग की हार का परिणाम है।
इसी बीच इस्राईली संसद के सदस्य ईतान गाबुल ने कहा है कि बिनयामेन नियतेन याहू को ग़ज़्ज़ा जंग को सही तरीके से हैंडिल न कर पाने के कारण इस्तीफा दे देना चाहिए। सूचना के अनुसार दक्षिण इस्राईल के क्षेत्रों में इस्राईली प्रधानमंत्री के खिलाफ़ ज़ायोनियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
उनका कहना है कि नियतेन याहू और इस्राईली सेना, फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध के सामने बेबस हो गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली समाज में नियतेन याहू का विरोध बढ़ता जा रहा है और इस्राईल के सुरक्षा अधिकारी नियतेन याहू और रक्षामंत्री मोशे यालोन को जंगी अभियान में नाकाम समझ रहे हैं।
15 अगस्त 2014 - 07:31
समाचार कोड: 631222
ग़ज़्ज़ा जंग में इस्राईली सेना के नवीनतम हथियारों से लैस होने के बावजूद हार की वजह से रक्षामंत्री ने वायुसेना के प्रमुख को उनके पद से हटा दिया है।